शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले पिपरसमां रोड फतेहपुर पर रहने वाले चंद्रभान पुत्र रंगी धाकड़ (40) का पड़ोसी सुनील रावत व हंसराज रावत से दो महीनों से पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुनील के परिवार से किसी युवक ने चंद्रभान के परिवार में किसी युवती से छेड़छाड़ कर दी थी इस घटना में प्रकरण दर्ज हुआ था और उसी में राजीनामा को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
इसी क्रम में बुधवार को शाम के समय चंद्रभान अपनी मां को ट्रेक्टर पर लेकर अपने गांव कुदौनिया गणेश जा रहा था और रास्ते में भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने रुका तो पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर सुनील रावत, हंसराज रावत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चंद्रभान की लाठियों से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक पर चंद्रभान को बिठाकर घर की ओर ले आए जहां भी उसकी मारपीट करते रहे। किसी ने डायल 100 को घटना की सूचना दी, पुुलिस घायल को कोतवाली लेकर आई जहां पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर घायल चंद्रभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में चंद्रभान की बिगड़ती हाल तो देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पूर्व ही चंद्रभान की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सुनील रावत, हंसराज रावत सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।