प्रदेश सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने वनकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 19सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार में चेतना जगाने के लिए ना-ना प्रकार के आयोजन व प्रदर्शन करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा व दुर्गा ग्वाल के संयुक्त निर्देशन में वन कर्मचारी संघ ने अनूठा प्रदर्शन किया और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के विरोध में वनकर्मचारीयों ने अपनी हड़ताल के पाँचबे दिन सरकार को कुम्भकर्ण की नींद से जगाने और अपनी मांगों को मनवाने के लिये नगाड़े बजाकर कुम्भकर्ण को जगाने का प्रयास किया। 

यह प्रदर्शन जन आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें वनकर्मियों के इस प्रदर्शन को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर वन कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के पूर्ण ना होने को लेकर गहन रोष प्रकट किया और अपने इन प्रदर्शनों को धीरे-धीरे और उग्र करते हुए प्रदेश सरकार को जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार के धरने प्रदर्शन व चक्काजाम जैसे हालात भी निर्मित किए जाऐंगें। 

यहां वनकर्मियों ने मांग की कि  अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम उग्र प्रदर्शन कर चक्काजाम करंगे साथ ही इस हड़ताल के दौरान अगर वन्यजीव या वन सम्पदा की हानि होगी तब उसका जिम्मेदार भाजपा की शिवराज सरकार होगी। 

इस धरना प्रदर्शन में शैलेन्द्र सिंह रेंजर कोलारस, वन रेंजर अधिकारियों महेश शर्मा बदरवास, इंदर सिंह धाकड़ शिवपुरी, महिपत सिंह राणा करैरा, कृष्पाल सिंह धाकड़ पोहरी, अनुराग तिवारी पिछोर, विष्णु शर्मा खनियाधाना आदि के साथ-साथ मप्र वन कर्मचारियों में रूकमनी प्रधान अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, लक्ष्मी यादव अध्यक्ष माधव राष्ट्रीय उद्यान, सुनील सेन उपाध्यक्ष, बृजेश राय उपा., विपिन बिहारी करैरा रेंज, रवि पटैरिया उपा., समीर खान पोहरी, सुनील सेन सतनबाड़ा, प्रीति शाक्य आरओ कार्य योजना, संजीव ओझा जिला सचिव, फरीद खान वनपाल कोलारस, सुदामा प्रसाद मिश्रा, बाबूलाल नरवरिया शिवपुरी, गोविन्द यादव आदि सहित सैकड़ों वनकर्मी हड़ताल में शामिल रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!