लचर व्यवस्था: लाड़ो की लाश को घर ले जाने नही मिल रहा शव वाहन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बिलोखो में मां के साथ सडक पार कर रही 7 वर्षीय बालिका में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इस बालिका का पीएम कराया गया लेकिन अब इस आदिवासी परिवार को अपनी लाडो को घर ले जाने के लिए शव वाहन नही मिल रहा है।  वहीं जब शव वाहन से पुलिस ने संपर्क किया तो उन्होंने भी मना कर दिया। इतना ही नहीं 108 एम्बूलेंस के चालक ने भी शव को ले जाने से मना कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव का शिवपुरी पोस्टमार्टम करवाने के लिए वाहन की व्यवस्था में लगी हुई थी। 

सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलखो में शुक्रवार को शाम के समय कल्याण पुत्र डम्पा आदिवासी व उसकी पुत्री अंजली 7 वर्ष सक पार कर रहे थे तभी रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बच्ची में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फ रार हो गया। 

घटना के बाद मौके पर भीड लग गई एवं पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सतनबाडा स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों तक पहुंचाने के लिए कोई भी वाहन नहीं मिला। 

पुलिस भी मदद नहीं कर पाई 
थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सतनबाडा स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करने के लिए शव वाहन को फोन लगाया तो उसकी व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके बाद 108 एम्बूलेंस के चालक से भी शव को ग्राम बिलूखो तक पहुंचाने के लिए बोला तो उनका कहना था कि यह वाहन जिंदा लोगों को ले जाने के लिए है मरो के लिए नहीं। थाना प्रभारी का कहना था कि वह शव को परिजनों के सुपुर्द करवाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहे हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!