शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र की तारकेश्वरी कॉलोनी से आ रही है। जहां एक बस के कण्डक्टर के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की बारदात को अंजाम दे डाला। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने मकान मालिक को दी। उसने आकर देखा तो चोर अपना काम कर चुके थे। मामले की शिकायत मकान मालिक ने देहात थाने में की। जहां पुलिस पडौस में लगे सीसीटीव्ही के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सतेन्द्र पुत्र यदनाथ सिंह भदौरिया उम्र 47 साल बस का कडक्टर है। बीती रात्रि सतेन्द्र अपने परिवार सहित एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गया हुआ था। तभी सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में रखी 4 लाख रूपए की रकम सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और पास मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज खगांलने लगी।
सीसीटीव्ही के आधार पर पुलिस आरोपीयों की शिनाक्त में जुट गई है। इस दौरान पुलिस ने शादी में से लौटे हुए पडौसीयों से भी सीसीटीव्ही के आधार पर पूछताछ की। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।