शिवपुरी। शहर के खुड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती 26 मई को अपने घर से ससुराल फतेहपुर में मोबाईल लेने की कह कर गई थी लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं लग सका हैं। इस बात की शिकायत एक आवेदन के माध्य युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से की हैं। आवेदन में बताया गया है कि 26 मई को सुबह 11:30 बजे पुत्री अपने ससुराल की कह कर गई थी लेकिन देर रात तक वह लौटकर नहीं आई तो पिता ने सभी जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। महिला के पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने मेरी बेटी को कहीं अन्यंत्र जगह भेज दिया हैं या फिर उसे बंधक बनाकर रख रखा हैं। प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन सभी ससुराली जनों से कड़ी पूछताछ की जाए जिससे पुत्री का सुराग लग सके साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। अपना मोबाइल लेने ससुराल गई विवाहिता लापता
5/29/2018
0
शिवपुरी। शहर के खुड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती 26 मई को अपने घर से ससुराल फतेहपुर में मोबाईल लेने की कह कर गई थी लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं लग सका हैं। इस बात की शिकायत एक आवेदन के माध्य युवती के पिता ने पुलिस अधीक्षक से की हैं। आवेदन में बताया गया है कि 26 मई को सुबह 11:30 बजे पुत्री अपने ससुराल की कह कर गई थी लेकिन देर रात तक वह लौटकर नहीं आई तो पिता ने सभी जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सका। महिला के पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने मेरी बेटी को कहीं अन्यंत्र जगह भेज दिया हैं या फिर उसे बंधक बनाकर रख रखा हैं। प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन सभी ससुराली जनों से कड़ी पूछताछ की जाए जिससे पुत्री का सुराग लग सके साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।
Tags
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।