शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत दिनारा में पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने 45 हजार रुपस नकदी जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि 4 मई को शाम के समय दिनारा में कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां पुलिस ने जुआ खेल रहे कल्यान, बल्लू आदिवासी, ज्ञानसिंह यादव, शिवपाल निवासी दिनारा को गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर युवक के पास से 45 हजार 590 रुपए जब्त किए। मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।