परिवार सोता रहा, खिडक़ी तोडक़र घुसे चोर, 2 लाख गायब

Updesh Awasthee
0
खनियाधाना। जिले के खनियाधाना के ग्राम मुहारीकलां में गल्ले का व्यापार करने वाले पवन जैन के घर में बीती रात्रि अज्ञात चोर खिडक़ तोडक़र प्रवेश कर गए। जहां चोरों ने अलमारी में रखे 2 लाख रूपए नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। खास बात यह है कि चोरों ने खिडक़ी तोड़ और चोरी की जिसकी भनक तक अन्य कमरों में सो रहे परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं लगी। आज सुबह श्री जैन जागे तो उन्हें चोरी की जानकारी लगी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पवन जैन निवासी मुहारीकलां बीती रात्रि खाना खा पीकर अपने परिवार के साथ सो गए थे। रात्रि में कोई अज्ञात चोर ने उनके कमरे की खिडक़ी को तोड़ दिया और कमरे में प्रवेश कर वहां से चोरी कर ली। जिस समय चोरी हुई उस समय कूलर चल रहे थे जिस कारण खिडक़ी तोडऩे की आवाज तक किसी को सुनाई नहीं दी और चोरों ने बिना कोई व्यवधान के चोरी की और वहां से चले गए। 

इंदार में चोरों ने मकान की दीवाल तोड़ी, हजारों का माल समेटा
इंदार के ग्राम बारोद में भी विगत रात्रि कुछ अज्ञात चोरों ने ग्राम बारोद में निवासरत चंद्रपाल सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह यादव के मकान की दीवाल तोडक़र घर में प्रवेश कर लिया और वहां से अलमारी का ताला तोडक़र 49 हजार रूपए नगदी और 70 हजार रूपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने भादवि की धारा 457, 380 के तहत कायमी कर ली है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!