वकील ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ डाली भडक़ाऊ पोस्ट, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस नगर में पेशे से वकील एक युवक ने अपने ही समाज के खिलाफ फेसबुक पर भडक़ाऊ पोस्ट ढालने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर पोस्ट के वायरल होते ही समाज के लोगो में रोष आ गया और पोस्ट वायरल होने के बाद समाज के कई लोग कोलारस थाने पहुंचे और वकील के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

जानकारी के अनुसार आशीष मिश्रा निवासी कोलारस पेशे से वकील ने अपनी फेसबुक आईडी कुनवर आशीष मिश्रा से अपने ही समाज के खिलाफ पोस्ट कर समाज के लोगों को घेरने की कोशिश की। आशीष ने अपनी पोस्ट में इतनी अभ्रद भाषा का प्रयोग किया है। जिससे किसी की भी भावनाऐं आहत हो सकती है। 

फेसबुक पर पोस्ट के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और समाज के लोगो में रोष बड़ते ही कुछ लोग कोलारस थाने पहुंचे और आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया फरियादी कि शिकायत पर पुलिस से आरोपी के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!