कोलारस। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस थाना अन्तर्गत बाईपास गुजांरी नदी के पुल पर दो ट्रको आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक ट्रक ड्राईवर की मौत हो गई और अन्य तीन लोग हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोलारस बाईपास पर गुजारी नदी के पुल के निकट गुना की और से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 78 सीवाय 1887 और ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 38 डब्लू 8647 में जोरदार भिड़त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक गाड़ी चालक इरफान निवासी हरियाणा कि मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना में अजरउददीन, निवासी हरियाणा, राजा दशरथ निवासी कानपुर, श्रीराम बारां हादसे के बाद वाहन में फसकर रह गए। जिन्हें हाईवे से गुजर रहे लोगो ने बमुश्किल आधे घंटे की मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची जिसने तीनो घायलो को कोलारस स्वास्थ केन्द्र भर्ती कराया गया। जहां से एक गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में मृतक का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।