शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के तहत ग्राम श्यामपुरा में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ गांव में ही पडौस में रहने बाले एक युवक ने डर्टी टच करते हुए छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम श्यामपुरा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने बताया कि बीते रोज रात 11 बजे के करीब वह घर के बाहर शौच करने के लिए निकली थी वहीं पड़ोस में रहने वाला युवक सिंघराम आदिवासी निवासी श्यामपुरा आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर परिजन आ गए जिन्हें देखकर युवक भाग गया। इसके बाद महिला थाने गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।