शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दिसनपुरा में रहने वाले एक शराबी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना मृतक के परिजनों ने बामौरकलां पुलिस को दी। जहां पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कृपाल पुत्र वीरसिंह लोधी (36) ने रवि-सोमवार की दरम्यानि रात गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि कृपालसिंह शराब पीने का आदी था और फांसी लगाने से पूर्व भी शराब के नशे में धुत्त था। परिजनों की सूचना पर से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग की कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।