मृत्युभोज कुप्रथा है ओर इसे त्यागने वाले होंगें समाज से सम्मानित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी: रावत समाज सेवा संगठन के द्वारा लगातार समाज सुधार की दिशा में किए जा रहे सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप रावत समाज में वर्षों से व्याप्त मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा के खिलाफ जंग शुरू हो चुकी है। यदि कुछ अपवादों को छोड़ दें तो पिछले 5 माह से रावत समाज में हुई मृत्यु के करीबन 75 प्रतिशत मामलों में समाज के लोगों ने मृत्यु भोज, विशाल भण्डारा,ही नहीं किया बल्कि मृत्युभोज में भोजन ग्रहण ना करने का  दृढ़ संकल्प भी लिया है। 

रावत समाज प्रत्येक मृत्यु भोज पर लाखों रूपये फि जूलखर्च करता था अभी हाल ही में ग्राम सिंहनिवास में कमलकिशोर रावत, फौली की पूज्य माताजी का देहावसान हो गया था उनके द्वारा भी मृत्युभोज ना करने का निश्चिय किया है। इस दिशा में समाज के जागरूक समाजसेवी लगातार सक्रिय रूप से समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागृत करने में जुटे हुए है। 

जिन लोगों ने मृत्युभोज जैसी कुप्रथा के अंत करने में अपने परिजनों की मृत्यु पर मृत्युभोज नहीं किया है उनके परिजनों को समाज के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष लालाराम मीणा पूर्व न्यायाधीश, प्रदेश युवा अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ममता मीणा विधायक, रामनिवास रावत विधायक विजयपुर, प्रदेश मंत्री मानसिंह रावत, जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत व अन्य पदाधिकारी शीघ्र ही एक भ्रमण कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित करेंगें तथा मृत्युभोज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज को जागृत करेंगें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!