खलियान में आग लगाने से छ: ट्रॉली घास जलकर खाक

0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाली खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम वीरा में सीताराम लोधी के खलिहान में देर रात 9 बजे आग लगने से खलिहान में रखा छ: ट्रॉली घांस जल गया, एवं खलिहान में बंधी 10 भैंसें एवं तीन गायों को रस्सी काटकर सुरक्षित निकाला गया। आगजनी में 40 हजार से अधिक का नुकसान हुआ। आग पर सभी ग्रामीणों ने मिलकर टेंकर की मदद से क़ाबू पाया। आग लगने की सूचना पर तत्काल मोके पर दमकल पहुंची एवं आग बुझाने में सहायता की। 

बताया गया है कि वीरा में आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा आसमानी माता मंदिर पर भोजन बनाया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने शराब के नशे में खलियान में रखे घास को आग के हवाले कर दिया। घांस तीन जगह रखी हुई थी और तीनों जगह पर आग लगाई गई एवं भूसे के ऊपर कचरा डालकर आग लगाई गई थी। आग लगाने बालों की संख्या तीन से चार होना बताया जा रहा है। 

जिस समय खलियान में आग लगी थी उस समय बहां पर चार व्यक्ति खेतों में मौजूद थे, जो आग लगने पर वहां से भाग गए एवं सुबह से गांव से फरार होना बताया जा रहा है। जब लोगों से पूछताछ की तो बबलू, पप्पू, रामसिंह एवं बालकिशन आदिवासी आग लगने के समय खलिहा\न के पास थे और लोगों का संदेह होने पर गांव से भाग निकले। मामले में पुलिस ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!