कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बीते रोज ग्राम चनैनी में एक महिला गांव में कुएं पर पानी भरने गई। इस दौरान कुएं से पानी खींचते समय महिला का पेर फिसल गया और महिला कुएं में जा गिरी। जिससे महिला की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। इस मामले में की सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने महिला के परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चनैनी में निवासरत जयंती बाई पत्नि नरेश धाकड़ उम्र 40 वर्ष कुए पर पानी भरने गई थी। तभी पानी भरते समय महिला का पेर फिसल गया। जिससे महिला कुएं में जा गिरी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना कि जानकारी लगते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और महीला के शव को कुए से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए कोलारस स्वास्थ केन्द्र भेज दिया पुलिस मृग कायम कर मामले कि विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।