KOLARAS: घर में घुसे चोरों से उलझी महिला पर कट्टे से फायर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुलवारा में बुधवार की आधी रात को चोरी की नियत से घर में घुसा चोर परिजनों के जाग जाने से भाग गया। जब चोर को पकडऩे का प्रयास किया तो उसने महिला पर कुल्हाड़ी व कट्टे से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। आवाज सुनकर अन्य परिजन भी आ गए जिन्हें देखकर चोर भाग गया। भागते हुए चोर की पहचान कर ली गई जिस आधार पर पुलिस थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। 

कमाल पुत्र गुलाब खा निवासी कुलवारा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार की रात वह अपने कमरे में सो रहे थे तभी कमरे में कुछ खटखटाने की आवाज आई जिसे सुनकर नींद खुल गई। जब फरियादी की भाभी ने कमरे में जाकर देखा तो गांव का ही रहने वाला चोर अरविंद पुत्र प्राणसिंह परिहार चोरी कर रहा था जिसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर कट्टे से फायर दिया। 

जिससे फरियादी की भाभी घायल हो गई। आवाज सुनकर अन्य परिजन भी आ गए जिन्हें देखकर वह भाग गया। हमले मेमं घायल हुई महिला को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मामले में कमाल की शिकायत पर पुलिस ने अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!