देश का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान बना शिवपुरी का CRPF- CIT, 24 को मिलेगा पुरूस्कार

0
शिवपुरी: आतंकवाद विद्रोहिता प्रशिक्षण के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं की पहचान बना केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ  सीआईएटी को एक बार पुन: सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान के लिए चयनित किया गया है। सीआरपीएफ  सीआईएटी के कमाण्डेट जगदीश प्रसाद बलई ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान को पूर्व में वर्ष 2012-13 के बाद सीआरपीएफ के केन्द्रीय प्रतिनिधि मण्डल ने जिला शिवपुरी के इस ट्रेनिंग संस्थान पर पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं, साफ.सफाई, प्रशिक्षण, हथियार, सेवा गतिविधियों का अवलोकन किया और प्रशिक्षणार्थी व प्रशिक्षक के बीच होने वाले संवाद को भी जाना। 

इन्हीं सब गतिविधियों में अव्वल आने पर सीआरपीएफ सीआईएटी को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान का पुरूस्कार आगामी 24 मार्च को सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक की मौजूदगी में गुरूग्राम हरियाणा प्रदेश में मिलने जा रहा है। यह पुरूस्कार शिवपुरी सीआरपीएफ संस्थान के महानिरीक्षक पीकेपाण्डे, भारत सरकार के गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह के हाथों से इस पुरूस्कार की शील्ड, डिस्क व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर ग्रहण करेंगें। 

संस्थान को मिले इस सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान पुरूस्कार पर संस्थान में खुशी की लहर व्याप्त है और संस्थान के कर्मियों व अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई शुभकामनाऐं देकर इस पुरूस्कार को सार्थक बनाने में अपना अभिन्न योगदान देकर यह पुरूस्कार हासिल किया है इसे लेकर खुशी व्यक्त की। आगामी समय में श्रेष्ठ पुरूस्कार की ट्राफी संस्थान में आने पर इसका उत्साह सीआरपीएफ सीआईएटी परिवार बड़े धूमधाम से मनाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!