शिवपुरी। अमोला पुलिस ने बीती रात्रि ग्राम सोन्हर के पास स्थित बरूआ नाले में चल रहे अवैध उत्खनन को पकड़ा है जहां से पुलिस ने दो डंपर व एक जेसीबी जब्त की है। जिसे कार्यवाही हेतु माइनिंग विभाग को सौंप दिया है। विदित हो कि करैरा और नरवर क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी है।
जिसे लेकर कई बार पुलिस और प्रशासन ने उत्खननियों पर कार्यवाहियां की, लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्र में जमकर रेत का खनन किया जा रहा है। रात्रि में पुलिस ने मुखबिर की सूचना से सोन्हर क्षेत्र में छापामार कार्यवाही की जहां से बरूआ नाले पर जेसीबी की सहायता से रेत निकालकर डंपरों में भरी जा रही थी उसी समय पुलिस ने उक्त तीनों वाहनों को पकड़ लिया।
हालांकि पुलिस को देखकर वाहनों का स्टाफ मौके पर वाहन छोडक़र भाग निकला। रात्रि में ही पुलिस तीनों वाहनों को लेकर अमोलपठा चौकी पहुंची जहां उक्त वाहनों को जब्त कर लिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।