शिवपुरी। पति द्वारा पत्नी को मृत बताकर दूसरी शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। एसपी ऑफिस पहुंची महिला विद्या राठौर पुत्री रतनलाल राठौर निवासी पीएचक्यू लाईन शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक सुनील पांडेय से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके पति ने उसे मृत बताकर धोखे से दूसरी शादी कर ली है। इस संबंध में उसने एक आवेदन पहले देहात थाने में दिया था लेकिन कार्रवाइ नहीं होने के बाद अब वह यहां आई है। महिला ने मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
महिला विद्या राठौर ने बताया कि उसकी शादी 30 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे परेशान करता था जिस कारण उसने न्यायालय कुटुम्ब न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया था जो अभी न्यायालय में चल रहा है। महिला ने बताया कि उसके पति जगदीश राठौर ने उसे छोड़ दिया और उसे मृत बताकर दूसरी महिला से शादी कर ली है।
जब इसकी जानकारी महिला को लगी तो उसने एक आवेदन देहात थाना पुलिस को दिया और पति पर धोखाधड़ी दर्ज करने की बात कही लेकिन आज दिनांक तक पति पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने बताया कि उसे पति द्वारा आए दिन शहर छोड़ऩे व जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिस कारण वह काफी डरी हुई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।