कल्चुरी समाज का हिन्दु नववर्ष मिलन समारोह संपन्न

NEWS ROOM
0
शिवपुरी ब्यूरो। कल्चुरी महिला मंडल शिवपुरी का हिन्दू नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्चुरी राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरला गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पूनम गुप्ता ने की। सरला ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाना है तो युवा पीढ़ी को आगे लाना होगा देश व समाज के विकास में महिलायें आगे आयें औरे विकास में हिस्सा बनें। उन्होंने मंडल को 21 हजार रूपए की सहयोग राशि भी प्रदान की।

महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शकुन शिवहरे ने समाज की सभी महिलाओं को साथ लेकर एवं एकजुट होकर आगे बढऩे की बात कहीं युवाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कहा कि समाज में किसी भी महिला के साथ अत्याचार या किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नन्हे मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने सबका मन मोह लिया। कल्चुरी महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों श्रीमती मीरा चौकसे,, नीलू शिवहरे, मीना चौकसे, कीर्ति शिवहरे, निशा शिवहरे, आशा, इंदिरा , विनीता, ज्योति, सुन्दर, रेखा, खुशबू, सुनीता, पिंकल,पिंकी, बंदना, निहारिका, नीलम, रमा, नीलमणी, शीला, ममता, हिमांशी, इंदिरा, बीनू, लक्ष्मी, मीनू आदि का सहयोग रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!