रामनवमीं पर भव्य होगी शोभायात्रा, संगठन के लोग तैयारियों में जुटे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू उत्सव समिति द्वारा 25 मार्च को रामनवमीं पर भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और घर-घर पहुंचकर संगठन के लोग शोभायात्रा में शामिल होने की शहरवासियों से अपील कर रहे हैं। पिछले एक माह से शहर सहित ग्रामीण इलाकों में विभिन्न बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने पर विचार विमर्श किए गए। इस वर्ष शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय बैठकों में लिए गए हैं जिनमें मनमोहक झांकियां निकालने के साथ-साथ अखाड़े शोभायात्रा के साथ शामिल करने के निर्णय भी लिए गए हैं। 

समिति के कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भगवान राम की 12 फीट ऊंची प्रतिमा शोभयात्रा के साथ चलेगी। यात्रा गांधी पार्क मैदान से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकलेगी। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा और भण्डारे आयोजित होंगे। इसके लिए बाजारों में भी संपर्क किया जा रहा है। कल शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड़ पर हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों ने दुकानदारों से संपर्क कर स्वागत करने की अपील की है। 

वहीं छोटा लुहारपुरा में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को आयोजित शोभायात्रा में जिले भर से हिंदू समाज के लोग एकत्रित होंगे। जिन्हें कोई असुविधा न हो इसके लिए हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं नव सम्वतसर पर जिले भर में घर-घर केसरिया ध्वज लगाकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की योजना भी बैठक में तैयार की गई है। शहर के मंदिरों पर भक्तों से संपर्ककिया जा रहा है और मोहल्ले-मोहल्ले पहुंचकर भारत मां की आरती कर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!