शिवपुरी। ट्रेडज अबेकस के तीन स्टूडेंट्स ने सबसे तेज गति से मैथ्स के सवाल हल करने का नया राष्ट्रीय कीर्तिमान हासिल किया जिसमें मोहक अग्रवाल, श्रुति वर्मा, संगम गुप्ता ने लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर शिवपुरी का नाम रोशन किया।
विशेष बात तो ये है कि इन्होंने न सिर्फ पिछले वर्षों के रिकॉर्ड ब्रेक किए बल्कि नए रिकॉर्ड भी बनाए। इसके लिए इनको लि का बुक ऑफ रिकॉर्ड की चीफ एडिटर विजया घोष ने कोटा में रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किए। इन्होंने ये कीर्तिमान मैथ्स के अलग-अलग केटेगिरीज के सवालों को 1 मिनट और 3 मिनट के समय में सर्वाधिक तेज गति और शुद्धता के साथ हल किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।