शिवपुरी में ईअटेंडस के विरोध में शिक्षको ने दिया ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश भर मे मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से केवल शिक्षको पर ही ईअटेंडेस व्यवस्था लागू की गई है, जिसका विरोध प्रदेश भर के शिक्षक कर रहे है। शिक्षकों का कहना है कि ग्रामीण अंचलो में सुविधा के अभाव में शिक्षक काम कर रहे है नेटवर्क से लेकर स्मार्ट फोन चलाने जैसी अनेक मूलभूत सुविधाओ का अभाव है। और केवल शिक्षको पर ही यह कानून थोपना उचित नही है। ऐसे में शिक्षको की माग है कि सरकार पहले समस्त मूलभूत सुविधाओ को उपलब्ध कराए उसके बाद ही ईअटेंडेंस व्यवस्था लागू की जाए। 
शिवपुरी में विरोध प्रर्दशन के क्रम में आज अध्यापक सघ मोर्चा शिवपुरी द्वारा जिला शिक्षा कार्यलय परिसर से रेली निकाली एव प्रदेश के सीएम के  नाम जिला पंचायत सीईओ  का कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौपा गया। जिसमें सैकडो अध्यापको के साथ-साथ महिला शिक्षक भी उपस्थित थी। ईअटेंडेंस के विरोध प्रर्दशन को सहायक शिक्षको ने भी अपना समर्थन दिया है। जिसमें कर्मचारी कांग्रेस,शिक्षक कांग्रेस और राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी ज्ञापन के समय उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!