बैराड। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मंगलवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा भदेरा वाली माता के मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए धोरिया रोड पर स्थित ठाकुर बाबा मंदिर पर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। यात्रा बड़ी धूमधाम, डीजे ,गाजे-बाजे के साथ निकाली गई यात्रा का नगर के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में भगवान श्री राम की मनमोहक छवि का दृश्य भी बड़ी ही भव्यता के साथ दर्शाया गया। यात्रा में बजरंगियों जय श्री राम के नारों से पूरा बैराड गुंजा दिया।
शोभा यात्रा को भव्यता देने में बजरंग दल के साथ-साथ कई अन्य संगठनों द्वारा भी बड़ी मेहनत ब लगन के साथ कार्य किया गया। साथ ही नगर में कई अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं भी की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया गया। यात्रा बडी ही उत्साह व शांति के साथ निकाली गई।
यात्रा में डॉक्टर तुलाराम यादव, बजरंग दल अध्यक्ष दिलीप मरैया , जिला सेवा प्रमुख महावीर कर्ण,संयोजक अंकित गुप्ता, नागेंद्र शर्मा खंड कार्यवाह आरएसएस रवि, देवेंद्र गुप्ता,मनीष बंसल ,आशुतोष व्यास, गौ सेवा प्रमुख छोटू ओझा, गोलू शर्मा रामगढ़,बनवारी कुशवाह,मीडिया प्रभारी धीरज ओझा, अंकित शर्मा, कपिल राठौर, शिशुपाल राठौर,प्रिंस प्रजापति,भरत परिहार, उपेंद्र शर्मा, आदि अन्य कई और कार्यकर्ता शोभायात्रा में उपस्थित थे। यात्रा में जिले से भी बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।