लखेश्वर स्कूल के संचालक रघुवीर को फिर 3 माह की सजा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिक्षा विभाग में माफिया बने बैठे लखेश्वर पब्लिक स्कूल के प्रार्चाय की काली करतूते थमने का नाम नहीं ले रही। उक्त स्कूल संचालक पर कई गंभीर मामले दर्ज होने के बाद भी सत्ताधारी दल और अपनी दबंगई के चलते उक्त संचालक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बीते रोज ही शराब के लिए रूपए मांगने के आरोप ने न्यायलय ने उक्त स्कूल संचालक को एक साल की सजा सुनाई थी। उसके बाद आज फिर एक प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में न्यायलय ने दोषी करार देते हुए 3-3 माह की जेल की सजा सुनाई है। 

उक्त मामले में सुनवाई पोहरी जेएमएफसी न्यायाधीश धीरज कुमार ने सुनाई है। अभियोजन के अनुसार बैराड़ में संचालित लखेश्वर विद्यालय के संचालक रघुवीर धाकड़ पुत्र मुरारी धाकड़ , केशव पुत्र बनबारी धाकड़,  पदम सिंह पुत्र परसादी रावत, सिद्धम पुत्र नक्टूराम जाटव द्वारा फरियादी माखन धाकड़ के प्लॉट पर कब्जा कर फरियादी के साथ मारपीट कर दी थी। 

इस मामले में फरियादी ने थाना बैराड़ में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर बैराड़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 585/15 धारा 147,323 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए जेएमफसी न्यायाधीश धीरक कुमार ने सभी आरोपीयों को दोषी मानते हुए 3-3 माह की जेल और 500-500 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!