कोलारस के मतदाताओं को धन्यवाद देने आ रहे हैं सांसद सिंधिया, पढिए कार्यक्रम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस एवं मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक विजय पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनो विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं को 7 मार्च को धन्यवाद देगें इस अवसर पर कोलारस में कांग्रेस पार्टी द्वारा धन्यवाद सभा का आयोजन किया है।  जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवशी ने प्रेस विज्ञाप्ति में बताया कि सांसद माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया 7 मार्च को भोपाल से प्रस्थान कर मुंगावली पहुंचेगें जहां धन्यवाद सभा में भाग लेगें उपरांत सांसद सिंधिया मुगांवली से प्रस्थान कर 5 बजे खतौरा पहुंचगे जहां जनता एवं कांग्रेस जनों द्वारा श्रीमंत का भव्य स्वागत किया जायेगा। 

कांग्रेस से जारी प्रेसनोट में बताया गया है कि खतौरा से एजवारा,सजाई तिराहे,पंचावली, देहरदा तिराहे ,पूरन खेडी से  होते हुये 6 बजे सांय कोलारस पहुंचगे जहां विधानसभा उपचुनाव मे मिली ऐतिहासिंक जीत पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करेगें यह सभा कोलारस के अग्रवाल धर्माशाला सब्जी मण्डी पर आयेजित की गई। 

इस अबसर पर क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का जगह. जगह भव्य स्वागत किया जायेगा। इस धन्यवाद सभा में क्षेत्र एवं जिले के समस्त कार्यकर्ता एवं जनता भागीदारी करेगी। कोलारस विधानसभा का उपचुनाव 2018 के आम चुनावो का शंखनाथ है और इन चुनावों ने यह संदेश दे दिया हैं 2018 में मध्यप्रदेश में सांसद सिंधिया के नेतृत्व की सरकार बनेगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!