शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पावर हाउस के पास पोहरी पर बीते रोज एक युवक की बाइक में ट्रेक्टर सवार ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पोहरी क बीच पावर हाउस के पास एक युवक में ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी है और वह गंभीर घायल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन सीताराम पुत्र हरगोविंद आदिवासी निवासी अहेरा ने बताया कि उसका भाई किसी काम से बाइक से गया हुआ था वापस आते समय यह हादसा हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।