कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सतवाड़ा थानांतर्गत झरना मंदिर के पास रविवार को एक बाइक ओर कार की भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सुभाषपुरा 108 ने पहले सतनवाड़ा फिर जिलाअस्पताल में भर्ती कराया। 108 के ईएमटी जितेंद्र राजावत ओर पायलेट नीलम ने बताया कि घायलों में कमल सिंह 35 पुत्र मानसिंह, राकेश 25 पुत्र कल्याण सिंह, हिमांशु 6 पुत्र राकेश तीनों निवासी बऊआ भितरवार शामिल हैं। ये गुना से भितरवार की ओर जा रहे थे और कार से एक्सीडेंट हो गया। बाद में सुभाषपुरा 108 मौके पर पहुंची और उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें सीएससी सतवाडा शिफ्ट किया उसके बाद जिलाअसप्ताल लेकर भर्ती कराया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!