शिवपुरी रेलवे का हुआ प्रमोशन: इंटरसिटी ट्रेन के भोपाल ट्रेक पर लालबत्ती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले 24 घटें में शिवपुरी के लिए अच्छी खबरे आ रही हैं, प्यासे कंठो के लिए सिंध शिवपुरी पहुंच गई है, शिवपुरी का एक थाना प्रदेश में सबसे संवेदनशील थानो में आया है और शिवपुरी के रेलवे स्टेशन का प्रमोशन हुआ है। बताया जा रहा है कि टूरिज्म के कारण शिवपुरी के रेलवे स्टेशन को डी ग्रेड से बी ग्रेड में कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के डीआरएम सोभन चौधरी ने कल शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पर रूककर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। डीआरएम ने बताया कि शिवपुुरी व सांची को टूरिज्म की वजह से डी से ग्रेड से हटाकर बी ग्रेड में किया जा रहा है। अब पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुविधाएं बढ़ाई जाऐगी। 

शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इस कार्य को डबल लाईन को देखकर कराया जा रहा है। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया और व्यवस्थाए दुरूस्त कराने के आदेश दिए। भोपाल इंटरसिंटी ट्रेन के भोपाल तक पहुचने के सवाल पर कहा कि बीना से भोपाल लाईन पर काम चल रहा है। वे बोले कि हम पहले गुना-बीना ट्रेन को शुरू करेंगें। उसके बाद भोपाल ट्रेन को चलाएगें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!