ठंडी पड़ी कांग्रेस में हवा भरने कल आएगें ज्योतिरादित्य सिंधिया

0
शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव के चलते कोलारस में सांसद सिंधिया के बापिस जाते ही कांग्रेस पार्टी ठंडे बस्ते में पहुंच जाती है। कोलारस में अभी तक जीत की दाबेदारी दिखा रही कांगे्रस सीएम शिवराज के दौरे के बाद फिर से ठंडे बस्ते में चली गई है। वही दूसरी और भाजपा पूरे दम के साथ शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे के साथ जनसंपर्क कर अपनी झोली में बोटों को बटोर रही है।  यह बात यहां तक सीमित नहीं है अपितु सांसद सिंधिया को भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की निशक्रियता दिखाई देने लगी है। 

इसी के चलते अब कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को रूझाने कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस और मुगांवली के दौरे पर आ रहे है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस और मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरों के क्रम में 9 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे तथा अनेक आमसभाओं को संबोधित करेंगे। 

इसके अलावा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कई गांवों में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड़ शो में भी भाग लेंगे। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने एक प्रेस बयान में दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!