बैंक के सिक्योरटी गार्ड की पत्नि प्रेमी संग फरार, मामला दर्ज

0
शिवपुरी। देहात थानांतर्गत पुरानी शिवपुरी निवासी एक बैंक कर्मचारी की पत्नी अपने प्रेमी के साथ जेवर, नगदी, बैंक पासबुक लेकर फरार हो गई। पुलिस ने पति के शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहकारी केन्द्रीय बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात कमलेश पुत्र दयाशंकर सक्सैना निवासी विजयवर्गीय गली बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी की पहली पत्नि के देहांत के बाद उसने 2014 में दतिया जिले के ग्राम खदरावनी निवासी तलाकशुदा महिला जूली परिहार से कोर्ट मैरिज की थी। 

दोनो पति पत्नि पिछले 4 साल से साथ ही रह रहे थे। कमलेश ने बताया कि पिछले कुछ दिनो से जूली अपने मोबाईल से दिन भर किसी से बात करती रहती थी। 31 जनवरी की रात वह दिनारा के ग्राम सिंहदउआ निवासी सुल्तान सिंह के साथ भाग गई। 

कमलेश ने कहा कि वह अपने साथ सोने का मंगलसूत्र, एक बीजासने की पुतारिया, कानो के वाले, जो जोडी चांदी की पायले और बिछिया एवं 20 हजार नगदी और अपने पहनने के कपडे लेकर गायब हो गई। कमलेश ने बताया कि उसने मोबाईल पर अपनी पत्नि से बात की तो उसने कहा कि एक-दो दिन में वापस आ जाऐगी। 

काफी दिन बीत जाने के बाद कमलेश ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!