शिवपुरी। कोलारस में उप चुनाव के वाहनों को एसडीएम से विधिवत अनुमति लेनी है, लेकिन सोमवार की रात पचावली रोड पर भाजपा का एक प्रचार वाहन बिना अनुमति के चुनाव प्रचार कर रहा था। इस प्रचार वाहन पर भाजपा की योजनाओं का प्रचार था, साथ ही प्रत्याशी देवेन्द्र जैन का भी प्रचार था।
शिवपुरी जनपद अध्यक्ष पारम रावत ने बताया कि जब यह वाहन पचावली से गुजर रहा था, उसी दौरान वह अपने कुछ साथियों के साथ प्रचार कर वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने इस प्रचार वाहन को रोककर उससे अनुमति मांगी तो उसके पास अनुमति नहीं थी।
जिसके बाद उन्होंने एसडीएम आर. प्रजापति को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने में आनाकानी की तो उन्होंने कलेक्टर तरुण राठी को फोन किया. जिसके बाद लुकवासा चौकी से पुलिस बल भेजकर वाहन को जब्त कर कार्रवाई की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।