शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बूढ़ीभेऊ में देवर ने भाभी के मकान में आग लगा दी। आग लगाने का कारण विवाद बताया जा रहा है जिस पर देवर शराब पीकर आया और नशे में घर में आग लगा दी। आगजनी में घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पिस्ताबाई पत्नी बादामसिंह प्रजापति निवासी बुढ़ीभेऊ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका देवर कल्लू प्रजापति से बीते रोज विवाद हो गया था। इसी विवाद के कारण देवर शराब पीकर आया और घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
आग लगते देख महिला व परिजन बाहर निकल आया लेकिन जब तक आग को बुझाते तब तक सारा घर-गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया था। इस आगजनी में महिला पिस्बाई को करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।