उपचुनाव: वोटर ने खोला राज: किसके सिर सजेगा जीत का ताज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही कोलारस का मतदाता चुप हो गया था। कहीं कोई लहर और आंधी दिखाई नहीं दी। अंत तक लाख कुरेदने के बाद भी मतदाताओं ने रहस्मयी चुप्पी साधे रखी। टक्कर कांटे की हो गई थी और दोनों प्रत्याशियों ने अपने पक्ष के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। मतदान के बाद वोटर्स ने इशारों इशारों में अपने दिल की बात बताई। पूरी विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों लोगों से बातचीत के बाद रुझान कुछ इस तरह के सामने आए। 

कोलारस शहर में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ सकता है। लोकल कोलारस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के जीतने के आसार है। माना जा रहा है कि शहर में मोदी फैक्टर ने काम किया। युवाओं ने भाजपा के पक्ष में थोकबंद मतदान किया है। 
लुकवासा में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी की स्थिति लगभग बराबर है। 
बदरवास कस्बे में शिक्षित युवाओं पर छाए मोदी के जादू ने पढ़ी लिखी महिलाओं को अपनी और आकर्षित किया है। जिससे भाजपा की स्थिति बदरवास लोकल में भी मजबूत है। 
कोलारस ग्रामीण अंचल में भाजपा को नुकसान उठाना पढ़ सकता है। 
लुकवासा और बदरवास ग्रामीण बेल्ट में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रह सकती है। 
रन्नौद बेल्ट में भाजपा और कांग्रेस लगभग बराबर की स्थिति में रहेगी। 
रन्नौद के आसपास कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त हासिल होगी। 
कांग्रेस के प्रत्याशी के गढ़ खतौरा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति कमजोर रहेगी। 
जीत और हार का अंतर 3 से 5 हजार वोट रहने की संभावना है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!