शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र में शिवपुरी झांसी राजमार्ग पर थाने के नजदीक 17 जनवरी को बाइक दुर्घटना में घायल युवक उत्तमसिंह सिंह ठाकुर निवासी घसारई थाना अमोला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक शिवकुमार लोधी के विरूद्ध भादवि की धारा केस दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जनवरी को सुबह 10:30 बजे आरोपी शिवकुमार लोधी अपनी बाइक से जा रहा था। बताया जाता है कि बाइक चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने सड़क पर जा रहे युवक उत्तम सिंह में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद उत्तमसिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।