शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में होने बाले उपचुनाव को लेकर चल रहे घमाशान में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी ठंडे बस्ते में है। वही भाजपा यशोधरा के आने के बाद जोश में दिखाई दे रही है। यशोधरा राजे डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के फेवर में बोट मांग रही है। इसी के चलते यशोधरा ने मोहरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर बोट मांगे।
इसी दौरान आज यशोधरा राजे कोलारस क्षेत्र के लुकवासा गांव में घर घर जाकर सघन जनसंपर्क में जुटी हुई है। इसी के चलते आज लुकवासा में पहुंची शिवपुरी विधायक और भाजपा की स्टार प्रचारक यशोधरा राजे सिंधिया ने लोगों के बीच पहुंचकर कहा कि शिवपुरी में हुए उपचुनाव में जीतने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीरेन्द्र रघुवंशी को सोनिया गांधी से मिलवाया था। अगर आपने कोलारस में देवेन्द्र जैन को जिताया तो में उन्हें मोदी से मिलबाऊंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।