उपचुनाव: BJP प्रत्याशी देवेन्द्र जैन की गाड़ी पर पथराव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक और बड़ा मामला सामने आया है। बदरवास थाना अंतर्गत सिंघाखेड़ी में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन से दो युवकों ने रंगदारी मांगी। ना मिलने पर इनके द्वारा भाजपा प्रत्याशी देवन्द्र  जैन की कार पर पथराव किया गया है। पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र जैन की रिपोर्ट पर दोनों युवकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कोलारस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन आज दोपहर के समय ग्राम सिंघाखेडी में पोलिंग एजेंटों से मिलने के लिए जा रहे थे उसी समय उनके वाहन का रास्ता शिवपाल यादव एवं नेपाल यादव ने रोक लिया। देवेन्द्र जैन का आरोप है कि वाहन रोकने के बाद उक्त दोनों युवकों ने उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। 

भाजपा प्रत्याशी ने जब दोनों की मांग पूरी नहीं की तो उन्होंने देवेन्द्र जैन की गाड़ी पर पथराव किया गया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन द्वारा बदरवास थाना आकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!