ज्योतिरादित्य की सभा स्थल के ऊपर 8 मिनिट तक मंडराता रहा यशोधरा का हैलीकॉप्टर

NEWS ROOM
0
सतेन्द्र उपाध्याय, शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में होने बाले उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टीयां अब लास्ट स्टेज पर प्रचार में जुटी हुई है। भाजपा हैलीकॉप्टर के जरिए पब्लिक को लुभाने का प्रयास कर रही है। परंतु आर्दश आचार सहिंताके चलते यह हैलीकॉप्टर यात्रा परेशानी का सबब बनती जा रही है। बीते रोज भी ऐसा ही हुआ जब यशोधरा राजे सिंधिया का हेलीकॉप्टर मार्ग से भटक गया। सबसे अहम बात यह कि यह भटका भी वहां जहां सांसद सिधिंया अपनी सभा ले रहे थे। सांसद सिंधिया की सभा के ऊपर यह हैलीकॉप्टर लगभग 8 मिनिट तक मंडराता रहा। उसके बाद पायलेट ने शिवपुरी संपर्क साधा तब कही जाकर हैलीकॉप्टर अपने गंत्वय तक पहुंच सकी।

जानकारी के अनुसार बीते रोज भाजपा की स्टार प्रचारक यशोधरा राजे सिंधिया की ग्राम मदनपुर में चुनावी सभा चल रही थी। इस सभा के खत्म होते ही यशोधरा राजे की दूसरी सभा ग्राम रामपुरी में होनी थी। यशोधरा राजे जैसे ही मदनपुर से रामपुरी के लिए उड़ी तो रास्ते में हैलीकॉप्टर मार्ग भटक गया और ग्राम विजयपुरा के ऊपर जा पहुंचा। विजयपुरा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनावी सभा चल रही थी। 

पब्लिक को देखकर पायलेट ने हेलीकॉप्टर को नीचे किया तो पता चला कि यहां तो कोई हैलीपेड हीं नहीं है। जिस पर पायलेट ने हैलीकॉप्टर को ऊपर उठाकर गांव के ऊपर ही घुमाते हुए संपर्क सांधा। जहां पता चला कि रामपुरी यहां से 4 किमी दूर है। तब कही धुआं देकर हेलीकॉप्टर को उतरने की परमीशन दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!