शिवपुरी। कोलारस कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के ग्रह गांव खतौरा में कल रात हुए विवाद में पुलिस ने भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के ड्रायवर की फरियाद पर इंदार थाने में कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र,दमाद और किसान नेता सहित अन्य 47 पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कल गुरूवार की रात को खतौरा गांव में भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह जब अपनी गाडी क्रमांक एमपी 09 एसआर 1001 से मुगांवली चुनाव प्रचार कर लौट कर खतौरा गांव से निकल रहे थे,तभी कोलारस कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र लोकेन्द्र यादव,दमाद अमित यादव और किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्जन यादव सहित लोगो ने गाडी को रोक लिया और उस पर पथराव कर ड्रायवर सौरव की मारपीट कर दी।
भिंड विधायक के ड्रायवर सौरव पुत्र राकेश निवासी नई आबादी भिंड की फरियाद पर क पर अपराध क्रमांक 62/18 धारा 341,323,294,506,147 के तहत कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र लोकेन्द्र यादव,दमाद अमित यादव और किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुर्जन यादव सहित अन्य 47 पर मामला दर्ज किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।