बड़ी खबर: हथियार की नौंक पर सेल्समैन से लूटे 32 हजार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ में बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों की नौंक पर जिला थोक उपभोक्ता भण्डार शिवपुरी के एक सेल्समैन से 32 हजार रूपए लूट लिए। घटना कारित करने के बाद लुटेरे फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार आमोलपठा के ग्राम राजगढ़ में करैरा निवासी पप्पू पुत्र छोटे खान उचित मूल्य के राशन की दुकान चलाता है। कल वह अपने एक अन्य साथी हल्लू खान के साथ राशन बांटने  लिए गांव गया था। दोपहर 2 बजे के  लगभग पप्पू और हल्लू खान बाइक से वापिस करैरा लौट रहे थे। 

तभी खाती बाबा के पास दोनों को मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रोका तथा उनकी जमकर मारपीट की। पप्पू के पास मौजूद करीब 32 हजार रूपए और राशन बांटने में काम आने वाली मशीन लूटकर बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध लूट का मामला दर्ज करा दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!