लोककला के माध्यम से लोगों को किया एड्स के प्रति जागरुक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग शिवपुरी के तत्वाधान में जन स्वास्थ्य रक्षक सेवा समिति शिवपुरी जिले के सभी विकासखंडों में एचआईबी एड्स एवं टीबी के प्रति लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। लोककला दल के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को उन्हीं की भाषा में एड्स जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी के बचाव के तरीकों को बताया जा रहा है, साथ ही जागरुकता संबंधी पैम्प्लेट्स का भी वितरण किया जा रहा है। 

इसके अलावा दल द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वह गर्भवती महिलाओं का टेस्ट कराने के लिए उन्हें आईटीसी केंद्र पर ले जाएं। जागरुकता अभियान का प्रारंभ विगत 19 जनवरी से नोडल अधिकारी डॉ.आशीष व्यास द्वारा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। उक्त जागरुकता अभियान आठ दिन तक चलेगा। 

टीम द्वारा मनपुरा, भौंती, गजोरा, रही, चिन्नोद, टुकी, भीमपुर, कलोथरा, ऐरावन आदि गांवोंं में लोककला के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया, यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। गजेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम के सदस्य गोपाल राठौर, इरशाद खान, हीरा मेडम, लखन, भरत, संजय, नवलू कुशवाह, अयोध्या  शर्मा आदि द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!