शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मनियर में स्थित पुलिस विभाग की जमीन पर लगे बोर्ड को चोर चुराकर ले गए। जब पुलिस विभाग का आरक्षक जमीन पर गया और वहां बोर्ड लगा नहीं दिखा तो उसने घटनाक्रम के बारे में थाने में बताया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस को आरक्षक कुलदीप शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा 35 वर्ष निवासी पुलिस लाइन शिवपुरी ने बताया कि 19 दिसंबर को शाम के समय मनियर में स्थित पुलिस विभाग के अधिपत्य भीूमि पर बोर्ड लगाया गया था लेकिन बीते रोज जब आरक्षक कुलदीप जमीन पर गया तो वहां लगा बोर्ड गायब था। जिसके बाद वह थाने आया और घटनाक्रम के बारे में बताया जहां पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।