लंबी जद्दोजहद के बीच वायपास पर पहुंचा मड़ीखेड़ा का पानी, अब होगा जलाभिषेक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के वायपास पर मंगलवार की रात मड़ीखेड़ा पेयजल परियोजना का  पानी पहुंच गया है। इसी के साथ नगर के लोगों  ने जबरदस्त खुशी का इजहार किया है। आज रात जब वायपास पर पानी आया तो लोग खुशी से फूले नहीं समाए और पानी देखने के लिए वायपास पर जा पहुंचे। यहां मौजूद भाजपाईयों ने एक बार फिर जमकर खुशी मनाई और गंगा मैया के जयकारे लगाए। 

इससे पहले पुजारी होटल पर तीन दिन पहले पानी आने के बाद जब दोशियान पानी को वायपास लाने की कवायद कर रही थी तभी कत्थामील के समीप दो जगह पाइप फूटा निकला था और सोम-मंगलवार की रात ढाई बजे नर्मदा कॉम्प्लेक्स के समीप पानी की लाइन फिर फूटी मिली। आज सुबह जब खुदाई की गई तो एक पूरा पाइप गायब मिला जिसे दोशियान ने दिनभर की मशक्कत के बाद दुरुस्त किया और शाम को पहले इंटैक वैल और फिर फिल्टर प्लांट से पानी वायपास के लिए छोड़ा गया। जहां देर शाम 7:50 बजे पानी वायपास पर आ गया। सूत्रों ने बताया कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो मंत्री यशोधरा मड़ीखेड़ा के पानी से अब सिद्धेश्वर मंदिर पर भगवान शिव का 21 या 22 को जलाभिषेक कर सकती हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!