अवैध रेत का परिवहन करते डंपर और जेसीबी जब्त

Updesh Awasthee
0
अमोलपठा। अमोलपठा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कई बार पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई लेकिन इसक बाद भी खनन माफिया बे-खोफ खनन कर रेत का परिवहन कर रहे हैं। वहीं रेत कारोबारी किसानों के खेतों में से कोपरा रेत निकालकर परिवहन कर रहे हैं। अमोलपठा चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डंपर व जेसीबी मशीन से भिडकुईयन की मडैया फड से रेत का अवैध तरीके से खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां से डंपर व जेसीबी मशीन को पकड़ा। जब थाना प्रभारी संजीव परते ने जब डंपर के चालक से दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जिस पर डंपर व जेसीबी मशीन को जब्त कर थाने में रखवा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!