शिवपुरी। बिजली वितरण कंपनी नगर में बिजली का नया इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत बिजली पोल पर लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स से उपभोक्ताओं के घर की लाइन जोड़ी गई हैं। लेकिन यह बॉक्स घटिया क्वालिटी के होने से इनमें आए दिन आग लग रही है।
स्थिति यह है कि एक बार बॉक्स जलने के बाद उपभोक्ता को घंटों और कभी कभी तो दो दिन तक बिजली के लिए परेशान होना पड़ता है। क्योंकि बिजली कंपनी द्वारा एक ही पोल के बॉक्स से क्षमता से अधिक कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
कनेक्शन के तारों को भी ठीक से नहीं जोड़ा जा रहा है। हवा चलने या बारिश होने पर तार हिलने से स्पार्किंग होने के कारण केबल आग पकड़ लेती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।