ट्रेक्टर की टक्कर से युवक घायल

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जुझाई तिराहा हाईवे पर एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जगवीरसिंह पुत्र शंकरलाल चौधरी निवासी न्यू बापू नगर भीलबाड़ा थाना प्रताप नगर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार को जब वह किसी काम से जा रहा था तभी पीछे से जुझाई तिराहा हाइवे पर पीछे से आ रहे ट्रेक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। 

जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक भाग गया। लेकिन युवक ने उसका नंबर देख लिया था जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गईँ 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!