शिवपुरी। रन्नौद में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह अंत्योदय मेले कार्यक्रम में भाग लेने गए हुए थे। यहां जब वह भाषण दे रहे थे उसी दौरान एक आदिवासी की हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तुलसी पुत्र लखन आदिवासी निवासी पोहरी गुरुवार को रन्नैद में अंत्योदय मेले में गया हुआ था जहां इस मेले को शिवराजसिंह चौहान संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान आदिवासी को सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिया गया। जमीन पर गिर जाने से वह बेहोश हो गया जिसे मौजूद लोग स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।