बाईक को बचाने के फेर में बस खाई में गिरी,10 घायल

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघारई और माढ़ा के बीच में एक बाइक सवार को बचाने में बस खाई में गिर पड़ी। घटना में बस में सवार लगभग 10 यात्री घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां गंभीर मरीजों को अस्पताल रैफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि अशोकनगर से खतौरा वाया रन्नौद वीरा को जाने वाली बस आज दोपहर के समय वापस आ रही थी। उसी समय सिंघाई और माढ़ा के बीच में एक बाइक सवार अचानक बस के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस चालक की बस सडक़ से नीचे उतर गई और पास ही बनी खाई मे ंगिर गई। घटना के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे। घटना में जो गंभीर घायल हुए उनमें सीताराम, सरजो बाई, राजो, भानसिंह का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!