पति से नाराज पत्नी ने किया अग्नि स्नान, हालात गंभीर | KHANIYADHANA NEWS

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। जिले के खनियाधाना के वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाले एक दंपत्ति के बीच पारिवारिक क्लेश के बाद हुए झगडे से खफा होकर पत्नी ने शाम के समय पति की अनुपस्थिति में अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा ली है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज खनियाधाना स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। प्रेमनारायण कोली और उसकी पत्नी मोमवती का सुबह पारिवारिक क्लेश को लेकर दोनों के  बीच झगड़ा हो गया था। 

बताया गया है कि प्रेमनारायण ने पत्नी के साथ मारपीट की जिससे दोनों के बीच बोलचाल बंद हो गया। दोपहर के समय प्रेमनारायण घर से चला गया। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे के लगभग मोमवती ने घर में रखा कैरोसिन अपने ऊपर उडेल लिया और आग लगा ली। चीख पुकार सुनके आस-पास रहने वाले लोग एकत्रित हेा गए जिन्होंने जलती हुई मोमवती कोली के शरीर पर गीला कपड़ा डालकर आग बुझाई।

हालांकि इस दौरान उसके शरीर का अधिकांश भाग जल चुका था। तुरंत ही पडोसियों ने 108 एम्बूलेंस को सूचना दी जिस पर 108 मौके पर पहुंंची और मोमवती को जली हुई अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पाकर उसका पति भी अस्पताल पहुंच गया था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!