शिवपुरी। पुलिस थाना सुभाषुपरा में एक युवक के साथ जा रही महिला को कार चालक ने वाहन तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना केा अंजाम देकर फरार हो गया। बाद में पीडि़त अपने साथ हुई इस घटना को लेकर थाना सुभाषपुरा पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना सुभाषपुरा में फरियादी सुन्दलाल पुत्र निन्हें आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भानगढ़ ने बताया कि वह अपने घर की ओर जाने के लिए घर की महिला काशी बाई के साथ एबी रोड़ पर ग्राम भानगढ़ के समीप किसी वाहन का इंतजार कर रहा था।
इसी बीच उसे एक बेगन आर कार क्रं.एमपी 07 सी.ए.0710 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए काशी बाई में टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। बाद में दुर्घटना में घायल फरियादी सुंदर लाल ने पुलिस थाना सुभाषपुरा में आरोपी वैगनार कार चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।