शिवपुरी। मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस भोपाल द्वारा डॉ बीके शर्मा को जिला पेंसनर शाखा का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। श्री शर्मा को जिला, तहसील एवं विकासखंड स्तर की इकाईयों के गठन का भी दायित्व सौंपा गया है।
बी के शर्मा तीन साल पहले स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत होने के बाद से ही सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवाएं दे रहे हैं। अब जिन कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद स्वत्व मिलने में परेशनियां आ रही हैं, उन्हें भी निदान के लिए श्री शर्मा द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जावेंगी।
डॉ बीके शर्मा के मनोनयन पर चंद्रशेेखर शर्मा, डॉ एएल शर्मा, प्रमोद भार्गव, ओमप्रकाश शर्मा, राजू गर्ग, राजेंद्र पिपलौदा, महेश भार्गव, सुनिल सक्सेना, प्रांजल भार्गव, एमएम शर्मा, श्याम किशोर पठक, आरके गुप्ता, हरीओम जैन, अनिल व्याग्र, रामदयाल जैन, शंभूसिंह जाट, श्याम कसैरा, एमएम करारे, आरडी शर्मा, श्रीमती कृष्णा चतुर्वेदी, श्रीमती सतनाम बत्रा शिवनरायण वर्मा, पदम चौकसे आदि ने बधाई दी है। साथ ही प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल के प्रति सैकड़ों कर्मचारियों ने श्री शर्मा की नियुक्ति पर आभार जताया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।